ब्रेकिंग न्यूज

छत्तीसगढ़ : बस्तर सांसद दीपक बैज को जान से मारने की धमकी, फोन ट्रेस कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

23-May-2020

 जगदलपुर (छत्तीसगढ़) बास्तानार दौर से लौट रहे बस्तर सांसद दीपक बैज को बीती रात अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर गोली मारने धमकी दी है। वहीं सांसद के आवेदन पर लोहंडीगुड़ा पुलिस अज्ञात फोन नंबर को ट्रेस कर आरोपी को पकडऩे में जुट गई है।
सांसद दीपक बैज के मुताबिक, बीती रात करीबन 8 बजे युवक ने तीन बार फोन कर धमकी दी। उन्होंने इसकी जानकारी लोहंडीगुड़ा पुलिस को दी है। साथ ही उच्च अधिकारियों को रात में ही इसकी जानकारी दे दी गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि अज्ञात फोन नंबर को ट्रेस कर जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।



leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account