रायपुर।(शोर संदेश) छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी में विगत जून माह में संयंत्र सहायक 1 और जूनियर सुपरवाइजर के पदों पर पदोन्नति आदेश जारी हुए थे जिनमें बहुत से पात्र कर्मचारी पदोन्नति से वंचित हो गए थे जिससे कर्मचारियों में पदोन्नति में भेदभाव को लेकर काफी असंतोष था जिसके लिए फेडरेशन 01 के महासचिव आर सी चेट्टी जी के नेतृत्व में तीनों संयंत्रों के कर्मचारियों द्वारा गेट मीटिंग और आमसभा के माध्यम से कंपनी प्रबंधन के पदोन्नति में भेदभाव को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया था साथ ही उत्पादन कंपनी के प्रबंध निदेशक के कोरबा पश्चिम प्रवास पर भी कोरबा पूर्व और कोरबा पश्चिम के तकनीकी कर्मचारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया था, तत्समय प्रबंध निदेशक द्वारा संगठन प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया गया था कि जल्द ही इस सम्बन्ध में संगठन प्रतिनिधियों और मानव संसाधन के अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता कर समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। फेडरेशन 01 के महासचिव आर सी चेट्टी द्वारा मानव संसाधन रायपुर के अधिकारियों से लगातार संपर्क कर शेष पात्र तकनीकी कर्मचारियों की पदोन्नति आदेश जारी करने की पहल की जा रही थी जिस पर अमल करते हुए प्रबंधन द्वारा 27 जुलाई को 12 जूनियर सुपरवाइजर और 44 संयंत्र सहायक 1 के पदोन्नति आदेश जारी किए गए हैं, अभी भी लगभग 34 संयंत्र सहायक 1 और 26 संयंत्र सहायक 2 पात्र कर्मचारी पदोन्नति से वंचित रह गए हैं इस सम्बन्ध में संगठन द्वारा लगातार प्रयास जारी है और शीघ्र रायपुर जाकर शेष कर्मचारियों के पदोन्नति आदेश जारी करवाने का प्रयास किया जाएगा।*