ब्रेकिंग न्यूज

बलरामपुर में भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक, सीएम हुए शामिल

04-May-2026
बलरामपुर (शोर संदेश)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बलरामपुर-रामानुजगंज में भारतीय जनता पार्टी की जिला पदाधिकारी बैठक में भाग लिया। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इसके कार्यकर्ता एक परिवार की तरह काम करते हैं। उन्होंने जोर दिया कि पार्टी का उद्देश्य केवल सरकार बनाना नहीं, बल्कि सेवा, सुशासन और विकास के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को सशक्त और समृद्ध बनाना है।
मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर बल देते हुए मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक सक्रिय प्रवास करने को कहा।
साय ने कार्यकर्ताओं से सेवा और गरीब कल्याण की भावना से राष्ट्रहित में कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में पार्टी की जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई भी दी, और कहा कि यह सफलता अनेक कार्यकर्ताओं के त्याग और समर्पण का परिणाम है।
बैठक में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल कृष्ण मिश्रा, वरिष्ठ नेता रामलखन पैंकरा सहित अन्य जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजय सिंह और भानुप्रकाश दीक्षित ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन आनंद जायसवाल ने किया।
बैठक के बाद, भाजपा जिला कार्यालय बलरामपुर में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में पार्टी की जीत का जश्न मनाया। इस दौरान पटाखे फोड़े गए और मिठाइयां बांटी गईं।


leave a comment


kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account