ब्रेकिंग न्यूज

आज दोपहर जारी होंगे सीबीएसई 12वीं के परिणाम यहां चेक करें अपना रिजल्ट

30-Jul-2021

नई दिल्ली(शोर संदेश) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज यानी कि शुक्रवार दोपहर 2 बजे बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। विद्यार्थी सीबीएसई  की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और उमंग एप के जरिए 12वीं का रिजल्ट देख सकेंगे। इसके अलावा, छात्र एसएमएस के जरिए भी बारहवीं का रिजल्ट मंगा सकेंगे। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 31 जुलाई तक 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने के निर्देश दिए थे। पिछले साल की तरह ही इस साल भी बोर्ड बारहवीं कक्षा का रिजल्ट पहले जारी कर रहा है। इसके बाद अब बोर्ड किसी भी वक्त दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है।

00 इन वेबसाइट्स और एप पर देख सकेंगे सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट-
cbseresults.nic.in, results.gov.in, cbse.gov.in, cbse.nic.in, digilocker.gov.in, DigiLocker app, UMANG app, IVRS, SMS
00
उमंग एप और एसएमएस के जरिए ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट
विद्यार्थियों को सबसे पहले अपना उमंग एप डाउनलोड करना होगा। छात्र गूगल प्ले स्टोर से उमंग एप डाउनलोड करें। इसके बाद वहां उपलब्ध ऑप्शन में सीबीएसई सिलेक्ट करें और उसके बाद अपना लॉग इन विवरण दर्ज करें। जैसे ही आप अपनी डिटेल डालेंगे आपका रिजल्ट खुल जाएगा। इसी तरहविद्यार्थी एसएमएस के जरिए भी अपना 12वीं का रिजल्ट मंगा सकेंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को CBSE10 < ROLLNUMBER > < ADMITCARDID > दर्ज करके 7738299899 नंबर पर सेंड करना होगा। इस तरह उनको अपना रिजल्ट पता चल जाएगा।
00
आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऐसे चेक करें 12वीं का रिजल्ट
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in है।
-
यहां होम पेज पर आपको 12वीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-
जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-
इसके बाद आपका 12वीं का रिजल्ट खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account