ब्रेकिंग न्यूज

लद्दाख के पास तैनात की गई बोफोर्स ,हर तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार भारत

04-Jun-2020

दिल्ली (शोर सन्देश ) भारत और चीन के बीच पिछले एक महीने से लद्दाख इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इस मसले को निपटाने के लिए दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है। लेकिन, भारत किसी भी तरह की कोई ढील नहीं छोड़ना चाहता है इसलिए हर तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। लद्दाख के पास लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) के पास भारत ने हवाई पट्टी का निर्माण तेज़ किया है, इसके अलावा बोफोर्स आर्टिलरी की तैनाती भी की जा रही है।
यहां अनंतनाग के पास NH-44 पर इमरजेंसी हवाई पट्टी का निर्माण किया जा रहा है. ताकि किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में लड़ाकू विमानों या अन्य विमानों को उतारा जा सके।

गौरतलब है कि LAC के पास चीन ने भी कई तरह का निर्माण कर लिया है और कई तरह के हथियारों की सप्लाई बढ़ा दी है। दूसरी ओर भारत की ओर से करीब 60 बोफोर्स आर्टिलरी गन को लद्दाख के पास फॉरवर्ड पॉजिशन पर भेजा जा रहा है. भारतीय सेना की ओर से कहा गया है कि वह चीन के साथ ताजा विवाद को सुलझाना चाहते हैं, लेकिन किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए भी तैयार हैं। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account