ब्रेकिंग न्यूज

*भाजपा सिर्फ चुनाव के वक्त राम को याद करती है: सीएम बघेल*

01-Jun-2023

 रायपुर (शोर संदेश)।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में शामिल होने के लिए रायगढ़ रवाना होने से पहले मीडिया से मुखातिब हुए। 

इस दौरान सीएम भूपेश ने राहुल गांधी के मोहब्बत की दुकान कार्यक्रम में दिए बयान पर भाजपा की प्रतिक्रिया को लेकर कहा कि नरेंद्र मोदी पूरा देश नहीं हैं, मोदी अलग हैं देश अलग है। वहीं अनुज शर्मा के भाजपा में शामिल होने को लेकर सीएम ने कहा कि अनुज शर्मा पहले से भाजपा के साथ ही रहे हैं।
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि रायगढ़ में ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। भाजपा के बयानों पर सीएम ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा खुद को असुरक्षित महसूस करने लगी है। नरेंद्र मोदी से पहले महात्मा गांधी हुए उन्होंने प्राण त्यागते समय भी हे राम कहा, राम आदि भी हैं और अंत भी हैं, भगवान राम हमारे जनजीवन में रचे बसे हैं। छत्तीसगढ़ से उनका गहरा नाता रहा है।  भाजपा को लगता है आजादी भी 2014 के बाद मिली, भाजपा सिर्फ चुनाव के वक्त राम को याद करती है।
कर्नाटक में कांग्रेस के वादों और पीएम की प्रतिक्रिया को लेकर सीएम ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जी को सब रेवड़ी लगता है।  छत्तीसगढ़ की आर्थिक स्थिति किसी भी दूसरे भाजपा शासित राज्य से बेहतर है।

 

 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account