leave a comment
रायपुर (शोर सन्देश)। छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों के इलाज में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को राज्य सरकार प्रोत्साहन राशि देने जा रही है। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने इस सम्बन्ध में पत्र जारी कर सभी शासकीय अस्पताल के कोरोना मरीजों की देखभाल कर रहे नर्सिंग स्टाफ, पैरा मेडिकल और सहायक कर्मियों को प्रोत्साहन राशि देने के आदेश दिए हैं। प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी कर बताया है कि यह राशि 01 सितंबर से 30 नवंबर तक दी जाएगी। यह राशि केवल उन्हीं कर्मचारियों को दी जाएगी जो कोरोना वार्ड और आईसीयू में कोरोना मरीजों की देखभाल कर रहे हैं। यह राशि आईसीयू मरीजों की देखभाल करने वाले कर्मचारियों के लिए 200 रूपये और कोरोना वार्ड या अन्य स्थानों पर कोरोना मरीजों की देखभाल करने वाले कर्मचारियों को 100 रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।