ब्रेकिंग न्यूज

बिग ब्रेकिंग : कोरोना पॉजिटिव पाए गए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर के सम्पर्क में आये 11 लोग संक्रमित, पत्नी, बेटा, बहु, बड़ी बेटी, दामाद सभी को कोरोना*

06-Aug-2020

रायपुर (शोर सन्देश) प्रदेश से एक बड़ी खबर है। कोरोना का कहर एक साथ 11 लोगों पर देखने को मिला है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के कोरोना संक्रमित होने के बाद उनके सम्पर्क में आये 11 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। बड़ी बात यह है कि गौरीशंकर कुछ दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव आये थे उसके बाद उनके परिवार का कोरोना टेस्ट हुआ। उसमें उनकी पत्नी, बेटा, बहु, बड़ी बेटी, दामाद के अलावा अन्य शामिल हैं। बेटे नितिन अग्रवाल और बहु संध्या अग्रवाल ने सोशल मीडिया में बयान जारी कर संक्रमित होने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि पॉजिटिव पाए जाने के बाद वे होम आइसोलेट हो गए हैं। आपको बता दें इससे पहले गौरी शंकर अग्रवाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां अभी उनका इलाज जारी है। 



leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account