ब्रेकिंग न्यूज

बाइडेन बने अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा*

08-Nov-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) जो बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो बाइडेन को बधाई देते हुए ट्वीट किया है- ‘आपकी शानदार जीत के लिए शुभकामनाएं. बतौर उपराष्ट्रपति भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर दिया गया आपका योगदान सराहनीय रहा। मुझे एक बार फिर भारत-अमेरिका संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में आपके साथ काम करने में खुशी होगी।

पीएम मोदी ने उप राष्ट्रपति बनने जा रही भारतीय मूल की कमला हैरिस को भी ट्वीट कर बधाई दी है. पीएम ने लिखा है- ‘आपकी सफलता प्रेरणा देने वाली है। यह सिर्फ आपकी चिट्टियों (तमिल में- मौसियों) के लिए, बल्कि सभी भारतीय-अमेरिकियों के लिए गर्व का क्षण है। मुझे उम्मीद है कि भारत-अमेरिका संबंध आपके नेतृत्व और सहयोग से नई ऊंचाइयों को छुएंगे।’ 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account