नई दिल्ली (शोर सन्देश)। कोरोनावायरस वैक्सीन को लेकर भारत बायोटेक ने एक अहम घोषणा की है भारत बायोटेक ने ट्वीट के जरिए बताया है कि उसकी कोविड -19 वैक्सीन कोवैक्सीन के पशु परीक्षण (एनिमल ट्रायल) सफल रहे हैं कहा गया है कि परिणामों ने लाइव वायरल चैलेंज मॉडल में वैक्सीन की सुरक्षात्मक प्रभावकारिता का प्रदर्शन किया हैदराबाद स्थित फर्म ने ट्वीट किया, `भारत बायोटेक गर्व से COVAXIN के पशु अध्ययन परिणामों की घोषणा करता है।
ये परिणाम एक लाइव वायरल चैलेंज मॉडल में सुरक्षात्मक प्रभावकारिता प्रदर्शित करते हैं. कहा गाय है कि प्राइमेट्स पर अध्ययन के आंकड़ों वैक्सीन उम्मीदवार की प्रतिरक्षा क्षमता को सिद्ध करते हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले कोरोना वायरस को रोकने के लिए `भारत बायोटेक` द्वारा विकसित की जा रही स्वदेशी `कोवैक्सीन` को ड्रग रेगुलेटरी ने ट्रायल के दूसरे चरण की मंजूरी दे दी है दूसरे चरण में प्रवेश के लिए वैक्सीन पूरी तरह तैयार है।
दूसरे चरण में कोवैक्सीन का ट्रायल सोमवार 7 सितंबर से शुरू हो चुका है भारत बायोटेक की इस वैक्सीन को पहले चरण में देश के कई अलग-अलग हिस्सों में टेस्ट किया जा चुका है दूसरे चरण में 380 वॉलंटियर्स पर वैक्सीन को टेस्ट किया जा रहा है।