leave a comment
नई दिल्ली(शोर सन्देश)। पिछले सप्ताह चेन्नई सुपर किंग्स के 2 खिलाड़ियों समेत 13 सदस्यों को संयुक्त अरब अमीरात में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। इसी कड़ी में अब आइपीएल 2020 से जुड़े कोरोना केसों की संख्या 14 हो गई है, क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी की मेडिकल टीम के एक सदस्य को कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। इस बात की पुष्टि भारतीय क्रिकेट बोर्ड से जुड़े सूत्रों ने की है।सीएसके के 13 सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बीसीसीआइ मुश्किल में थी। वहीं, अब खुद बोर्ड की मेडिकल टीम का सदस्य कोरोना संक्रमित होने के बाद बोर्ड की परेशानी काफी बढ़ गई है। इतना ही नहीं, बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी के दो सदस्य भी कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं।