ब्रेकिंग न्यूज

गोरखपुर महोत्सव में पहुंचे बादशाह, सीएम योगी से मुलाकात को बताया खास

14-Jan-2026
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश ) रैपर और गीतकार बादशाह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस मुलाकात को उन्होंने बेहद खास बताया और सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर अपने अनुभव जाहिर किए।
बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के व्यक्तित्व की सराहना की। उन्होंने लिखा कि सीएम योगी से मिलकर उन्हें एक अजीब-सी गहरी शांति महसूस हुई। बादशाह ने लिखा, “योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर आज एक शांति महसूस हुई। उनके चेहरे पर एक अलग ही रोशनी है, वो तेज जो शब्दों से नहीं, बल्कि भीतर की स्थिरता से आता है।”
बादशाह ने मुख्यमंत्री योगी को बेहद शांत और सहज स्वभाव का बताया। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ में जानवरों के प्रति गहरा प्रेम, इंसानों के लिए करुणा और जीवन का एकमात्र उद्देश्य देश की सेवा, धर्म की रक्षा और लोगों के लिए पूर्ण समर्पण साफ झलकता है।
अपने पोस्ट में बादशाह ने आगे लिखा, “जो लोग उन्हें दूर से देखते हैं, वो बहुत कुछ नहीं समझ पाते। लेकिन पास से मिलने पर पता चलता है कि उनकी सबसे बड़ी ताकत सत्ता नहीं, बल्कि उनकी संवेदना है।”
गौरतलब है कि बादशाह इस साल गोरखपुर महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे थे। 13 जनवरी को उनका लाइव कॉन्सर्ट आयोजित हुआ था, जिसमें बड़ी संख्या में दर्शक शामिल हुए।
बादशाह के अलावा गोरखपुर महोत्सव में वरुण जैन, भोजपुरी स्टार पवन सिंह, मैथिली ठाकुर समेत कई अन्य कलाकार भी आकर्षण का केंद्र रहे। इस महोत्सव का उद्घाटन पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया था।
गोरखपुर महोत्सव उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर का सबसे बड़ा वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव माना जाता है। यह गोरखपुर की विरासत, आधुनिकता और पर्यटन को बढ़ावा देता है।
यह महोत्सव हर साल जनवरी में आयोजित होता है और इस बार 2026 में 11 जनवरी से 17 जनवरी तक चंपा देवी पार्क (रामगढ़ ताल के किनारे) में आयोजित किया जा रहा है।
यह महोत्सव कला, संस्कृति, संगीत, नृत्य, व्यापार मेले और स्थानीय उत्पादों का शानदार संगम है। इसमें मेगा ट्रेड फेयर, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट प्रदर्शनी, फूड स्टॉल, बच्चों की शैक्षणिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम और स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान किया जाता है। 










 


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account