ब्रेकिंग न्यूज

अटल बिहारी यूनिवर्सिटी बिलासपुर की छात्राओं ने तीरंदाजी में जीता सिल्वर

27-Dec-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )  कलिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी भुनेश्वर में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट के तहत 24 से 28 दिसंबर 2024 विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें गुरुवार को छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर जिले के अटल बिहारी यूनिवर्सिटी के तीरंदाज खिलाडिय़ों ने इंडियन वर्ग में खेलते हुए सुलोचना राज, पायल मरावी और मया बघेल ने सिल्वर मेडल हासिल कर राज्य का नाम रौशन किया। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका, छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के महासचिव आयुष मुरारका, उपाध्यक्ष दीपेश अरोरा, इतवारी राज, सौरभ लूनिया ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी।
 

 



leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account