ब्रेकिंग न्यूज

भारत में अगले हफ्ते लॉन्च होगा एप्पल का ऑनलाइन स्टोर, टिम कुक ने ट्विटर में दी जानकारी*

18-Sep-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) एप्पल भारत में अपना पहला ऑनलाइन स्टोर 23 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा है। एप्पल के सीईओ टिम कुक ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है। आईफोन निर्माता ने शुक्रवार को कहा कि देश के फेस्टिव सीजन से पहले इसकी शुरुआत करने जा रहे हैं क्योंकि फेस्टिव सीजन हर साल रिटेलर्स के लिए बिक्री के लिहाज से बेहतर मौका होता है। कंपनी अभी भारत में अपने प्रोडक्ट्स थर्ड पार्टी वेंडर्स और कॉमर्स साइट जैसे अमेज़ॉन और वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट के जरिए बेचती है।

स्मार्टफोन मेकर्स के लिए भारत एक बड़ा बाजार है। यहां करीब एक बिलियन से अधिक ग्राहक हैं, जिनमें से लगभग एक तिहाई बेसिक हैंडसेट पर निर्भर हैं. स्मार्टफोन मेकर्स के लिए यहां विकास की अच्छी संभावनाएं हैं। इसके अलावा यहां डिवाइस की मेकिंग के लिए सस्ती लेबर एप्पल दक्षिण भारतीय राज्यों में फॉक्सकॉन और विस्ट्रॉन के प्लांट्स में आईफोन 11 सहित कुछ स्मार्टफोन को असेंबल करता है।
00 इन भाषाओं में है अवेलेबल
अपने ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म के माध्यम से एप्पल ने अंग्रेजी और हिंदी में ग्राहकों को सहायता देने की प्लानिंग की है, जबकि यूजर्स को अपने आईपैड, ऐप्पल पेंसिल और एयरपॉड्स को अंग्रेजी के साथ- साथ बंगाली और गुजराती सहित कुछ भारतीय भाषाओं में एन्ग्रेव करने की परमिशन देता है।
00 एप्पल ने शुरू की फिटनेस सर्विस

इस हफ्ते की शुरुआत में एप्पल ने वर्चुअल फिटनेस सर्विस शुरू की। ये सर्विस खास तौर पर उन आईफोन यूजर्स के लिए है जो कोरोना वायरस महामारी के बीच घर पर काम कर रहे हैं। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account