ब्रेकिंग न्यूज

बहु-पोती के अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर भावुक हुए अमिताभ, नहीं रोक पाए अपने आंसू*

28-Jul-2020

रायपुर/मुंबई (शोर सन्देश) ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद दोनों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और दोनों घर लौट आई हैं। ऐश्वर्या और आराध्या के डिस्चार्ज होने से बिग बी काफी खुश और इमोशनल हैं। उन्होंने दोनों की फोटो शेयर करते हुए लिखा, अपनी छोटी बिटिया और बहुरानी को अस्पताल से मुक्ति मिलने पर मैं रोक ना पाया अपने आंसू। प्रभु तेरी कृपा अपार, अपरम्पार।
बता दें कि अभिषेक ने ट्वीट कर दोनों के डिस्चार्ज होने की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा, ‘आपकी प्रार्थना और शुभकामनाओं के लिए सभी का धन्यवाद। हमे हमेशा आप सभी के एहसानमंद रहेंगे। शुक्र है कि ऐश्वर्या और आराध्या की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब दोनों घर पर रहेंगी। मैं और मेरे पिता अस्पताल में मेडिकल स्टाफ की निगरानी में रहेंगे।’ बता दें कि अमिताभ बच्चन और उनका परिवार पिछले कुछ दिनों से नानावती अस्पताल में कोरोना का इलाज चल रहा है। पहले बिग बी और अभिषेक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं ऐश्वर्या और आराध्या का घर पर ही इलाज चल रहा था लेकिन फिर कुछ दिनों पहले ही उन्हें भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जया बच्चन की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account