ब्रेकिंग न्यूज

अमित जोगी का उपवास आज भी जारी, पेन्शन नहीं लेने का ऐलान*

24-Aug-2020

रायपुर (शोर सन्देश) अमित अजीत जोगी ने अपने उपवास के दूसरे दिन कहा कि पूर्ववती सरकार ने मार्च 2016 में विधायक वेतन वृद्धि के प्रस्ताव का मैंने विधायक की हैसियत से पुरजोर विरोध किया था। तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी को पत्र लिख कर पूरे विषय से अवगत भी करवाया था। तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष से विधानसभा में चर्चा करवाए जाने का भी अनुरोध किया था। मेरा मानना था कि जिस समय हमारा प्रदेश भीषण सूखे की समस्या से जूझ रहा है उस समय सरकार का विधायकों की वेतन वृद्धि करना उनकी मंशा अन्नदाता सुखी भव: के विपरी विधायक सुखी भव: था। अप्रैल 2016 से लागू की हुई वेतन वृद्धि को मैंने कभी स्वीकार नहीं किया, बल्कि उस राशि से जरूरतमंदों की सहायता की।
श्री अमित ने बताया कि 2018 के चुनाव उपरांत प्राप्त होने वाली पूर्व विधायकों की पेंशन राशि भी अभी हाल ही में बेरोजगारी से त्रस्त होकर आत्महत्या करने वाले, स्वर्गीय हरदेव सिन्हा के परिवार को भी मैंने पेंशन की राशि दी थी। राज्य सरकार ने हालिया कैबिनेट बैठक में विधायक पेंशन निधि बढऩे की घोषणा की है।
अमित जोगी ने ऐलान किया कि जब तक हमारे बेरोजगार नौजवानों को राज्य सरकार नौकरी नहीं देती, अनियमित कर्मचारी साथियों का नियमितिरण नहीं करती, तब तक मेरे लिए विधायक पेंशन लेना नैतिक रूप से सही नहीं होगा। इसलिए मैं यह घोषणा करता हूँ कि अपने बेरोजगार और कर्मचारी साथियों को न्याय मिलने तक मैं पेंशन नहीं लूंगा।  



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account