ब्रेकिंग न्यूज

अखिल भारतीय ओ.बी.सी. महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विद्या सेन की सुपुत्री का जन्मदिन समारोह आज राजेंद्र नगर रायपुर स्थित होटल आनंद में

12-Aug-2021

 

रायपुर (शोर संदेश) महिला प्रकोष्ठ अखिल भारतीय अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विद्या सेन की सुपुत्री कुमारी मुस्कान सेन उर्फ बेबो का जन्मदिन आज 12 अगस्त 2021 को है शासन के कोरोना  प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कुमारी मुस्कान सेन का जन्म दिवस समारोह राजेंद्र नगर रायपुर स्थित होटल आनंद में मनाया जाएगा | जिसमें रायपुर के जनप्रतिनिधि एवं  गणमान्य नागरिक सम्मिलित होंगे | विदित हो कि श्रीमती विद्या सेन एक समाज सेविका भी है जो गरीब एवं निर्धन तथा कमजोर वर्ग के लोगों की सेवा में सदैव तत्पर रहती है साथ ही अन्य पिछड़े वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए सदैव प्रयासरत रहती है पिछले दिनों कोरोना -19 वैश्विक महामारी की दूसरी लहर में जिसमें हजारों लोगों ने अपनों को खोया ऐसे  विषम समय एवं परिस्थिति में श्रीमती विद्या सेन ने गरीब,  निर्धन एवं असहाय तथा  कमजोर वर्ग के लोगों को रायपुर में घूम - घूम कर सुखा राशन एवं भोजन के पैकेट वितरित कर कमजोर वर्ग के लोगों को काफी राहत पहुंचाई थी | ज्ञात हो कि श्रीमती विद्या सेन ग्रीन आर्मी की सचिव भी है जिसमें वे महिलाओं को पर्यावरण एवं पेड़ों के संरक्षण हेतु प्रेरित करती है और इसे सुरक्षित रखने हेतु जागरूक करती है | इनकी सुपुत्री कुमारी मुस्कान सेन का यह 11वा जन्म दिवस समारोह शाम 6:00 बजे से राजेंद्र नगर की होटल आनंद में केक काटकर किया जाएगा एवं इसे सेलिब्रेट कर कुमारी मुस्कान सेन  को आगंतुकों से आशीर्वाद दिलाया जाएगा तत्पश्चात लंच का आयोजन है, सभी गणमान्य आगंतुकों को  डिनर करा कर कार्यक्रम की समाप्ति की जाएगी |



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account