नई दिल्ली (शोर सन्देश)। देश की राजधानी दिल्ली स्थित नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेंटर (NIC) के कंप्यूटर्स हैक करने का मामला सामने आया है और इसे सुरक्षा में बड़ी छूट बताया जा रही है। हालांकि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इस बाबत इस महीने के शुरू में मामला दर्ज किया था।
NIC के इन कंप्यूटरों में भारतीय सुरक्षा, नागरिकों, प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैसे वीवीआईपी से जुड़ी जानकारी और डेटा होता है। एनआईसी के कर्मचारियों को पिछले दिनों एक मेल आया था, जिसमें शामिल एक मेल का लिंक ने पर उसका पूरा डेटा अचानक गायब हो गया। सूत्रों के मुताबिक बेंगलुरु की एक फर्म से इस फाइबर एटैक हुआ था।
इस बीच, एनआईसी की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने IT एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और मामले की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु में एक अमेरिकी कंपनी से मेल आया था और मेल का आईपी एड्रेस वहीं का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।