ब्रेकिंग न्यूज

कृषि बिलों से किसानों के जीवन में आएगा क्रांतिकारी बदलाव: नरेंद्र सिंह तोमर*

24-Sep-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) विपक्ष के विरोध के बीच कृषि से जुड़े तीन विधेयकों को संसद की मंजूरी मिल गई है, मगर इस पर घमासान अब भी जारी है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आश्वासन दिया है और कहा कि मैं किसानों को कहना चाहता हूं कि इनको कार्यान्वित होने दीजिए निश्चित रूप से आपके जीवन में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि किसानों के हित में एक के बाद एक कई कदम उठाए गए लेकिन इन सबके बावजूद जब तक कानूनों में बदलाव नहीं होता तब तक किसान के बारे में हम जो उन्नति का सोच रहे थे, वो संभव नहीं थी। इसलिए भारत सरकार ने दो अध्यादेश बनाए जिनको अब जारी कर दिया गया है। सवालों के जवाब में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कृषक उपज व्यापार और वाणिज् (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक 2020 और दूसरा कृषक (सशक्तिकरण संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक, 2020 ये दोनों विधेयक निश्चित रूप से किसान को जो APMC की जंजीरों में जकड़ा हुआ था, उससे आजाद करने वाले हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारा जो एक्ट है वो किसान को मंडी के बाहर किसी भी स्थान से, किसी भी स्थान पर अपनी मर्जी के भाव पर अपना उत्पाद बेचने की स्वतंत्रता देता है। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account