ब्रेकिंग न्यूज

*दंतेवाड़ा पहुंचकर टीएस सिंहदेव ने माता दंतेश्वरी के किए दर्शन*

04-May-2022

दन्तेवाड़ा (शोर संदेश)। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव बुधवार 4 मई 2022 को जनसंपर्क कार्यक्रम और विभागीय समीक्षा के लिए सबसे पहले दंतेवाड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने सर्वप्रथम दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर माता दंतेश्वरी के दर्शन किए और उनकी आराधना की। अर्चना के दौरान साथ में दंतेवाड़ा की विधायक श्रीमती देवती कर्मा, प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस कोको पाढ़ी, जिला पंचायत अध्यक्ष, सुकमा हरीश लखमा, कांग्रेस नेता छविंद्र कर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष विमल सुराना, जिला पंचायत सदस्य, दंतेवाड़ा सुलोचना कर्मा, जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस विमल सलाम तथा अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजन पी एन उरपूडे, देवी सिंह चौहान, कमलोचन सेठिया, शिव शंकर सिंह चौहान और डेगल दादा भी उपस्थित रहे।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account