ब्रेकिंग न्यूज

`तांडव` पर मचे तांडव के बाद डायरेक्टर ने जारी किया अपना बयान उठाएंगे यह बड़ा कदम*

20-Jan-2021

मुंबई (शोर सन्देश) सैफ अली खान स्टारर वेब सीरीज तांडव अपने रिलीज के बाद से ही विवादों में बनी हुई है। सीरीज पर हिंदुओं के भावनाओं का ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है जिसके बाद यूपी सरकार ने तांडव के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई है। हालांकि विवादों को बढ़ता देख सीरीज के मेकर्स ने माफी भी मांगी थी। वहीं अब तांडव के डायरेक्टर ने सार्वजनिक तौर पर ये ऐलान किया है कि वह सीरीज में बदलाव करने के लिए तैयार हैं। सीरीज के डायरेक्टर अली अब्बास ने एक हाल ही में एक ट्वीट शेयर किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि `हमारे मन में देश के लोगों की भावनाओं के बहुत सम्मान है। हमारा इरादा किसी व्यक्ति, जाति, समुदाय, नस्ल, धर्म, धार्मिक समुदाय, राजनीतिक दल, जीवित या मृत व्यक्ति की भावनाओं को चोट पहुंचाना नहीं था। तांडव के कास्ट और क्रू ने सीरीज के कंटेंट में बदलाव करने का फैसला लिया है।
इस मामले में हम सूचना और प्रसारण मंत्रालय से मिले सपोर्ट के लिए उन्हें धन्यवाद कहना चाहते हैं। अगर सीरीज ने अनजाने में किसी किसी भावना को आहत किया है तो हम उसके लिए एक फिर माफी मांगते हैं।`
00 लगाए गए ये गंभीर आरोप बता दें कि `तांडव` पर आरोप है कि इसमें भगवान शिव और भगवान राम का मजाक बनाया गया है जिससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। वहीं यूपी सरकार लगातार इसपर वार कर रही। लखनऊ के बाद `तांडव` के खिलाफ ग्रेटर नोएडा के राबूपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि तांडव ने उनकी धार्मिक भावमनोओं को ठेस पहंचाया है जिस वजह से वेब सीरीज के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, एक्टर सैफ अली खान, सुनील ग्रोवर और डिंपल कपाड़िया के खिलाफ केस दर्ज की गई है। बता दें कि बिजेपी के एमएलए राम कदम ने इस सीरीज को बैन करने की मांग की है। बीजेपी के एमएलए राम कदम ने तांडव के खिलाफ घाटकोपर पुलिस स्टेशन केस दर्ज करवाई है। उन्होंने अपने इस कंप्लेंट में सैफ की इस वेब सीरीज को बैन करने की मांग की है और ये भी कहा है कि फिल्म के डायरेक्ट, प्रोड्यूसर और एक्टर के खिलाफ सख्त कारवाई की जाए। जिसके बाद अमेजॉन प्राइम वीडियो के अधिकारियों को इंफॉर्मेशन और ब्रॉडकास्टिंग मंत्रालय ने नोटिस भेजा है। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account