ब्रेकिंग न्यूज

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर को सताई पर्यावरण की चिंता

28-May-2020

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर को कोरोना के बीच पर्यावरण की चिंता सताई है। ऐसे में भूमि पेडनेकर अब पर्यावरण को बचाने के लिए कुछ करना चाहती हैं। वो लोगों को जागरूक करना चाहती हैं। इस काम को पूरा करने के लिए भूमि पेडनेकर ने भामला फाउंडेशन और पर्यावरण मंत्रालय के साथ हाथ मिलाया है। साथ ही भूमि ने एक वीडियो के जरिए सभी से पर्यावरण को बचाने की अपील की है। भूमि ने इस बात पर भी रोशनी डाली है कि इंसान के लालच के चलते पर्यावरण खराब हुआ है. यही कारण है कि अब प्रकृति अपना विकराल रूप दिखा रही है. कभी अम्फान तूफान की तबाही देखने को मिल रही है तो कभी बाढ़ की. भूमि ने वीडियो के जरिए सभी से अपील की है कि इस पर्यावरण दिवस पर हर कोई धरती की रक्षा करने की ठाने. उन्होंने चेतावनी दी है कि अभी अगर धरती की रक्षा नहीं की गई तो आने वाला समय और खतरनाक होगा। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account