ब्रेकिंग न्यूज

अभिनेता दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम खान का कोरोना से निधन*

21-Aug-2020

मुंबई (शोर सन्देश) महान अभिनेता दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम खान का लीलावती अस्पताल में निधन हो गया। डॉक्टर जलील पारकर ने बताया कि उनको सुगर, हाईब्लड प्रेशर और हॉर्ट की बामारी थी, लेकिन उनको कोरोना होने के कारण यहां पर भर्ती कराया गया था। वह 88 वर्ष के थे। रविवार को दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने असलम और एहसान खान को अस्पताल में भर्ती कराया था, जब उनका कोरोना वायरस टेस् पॉजिटिव पाया गया था। ज्यादा बीमार होने के कारण उनको वेंटिलेटर पर रखा गया था। डॉक्टर अपने प्रयास में लगे थे, लेकिन उनकी की हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी।
असलम खान 88 वर्ष के थे, जबकि उनके बड़े भाई एहसान खान 90 वर्ष के हैं और अभी भी जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इससे पहले, अनुभवी अभिनेता दिलीप कुमार ने कोरोनो वायरस संकट के बीच प्रशंसकों को घर के अंदर रहने और जीवन बचाने के लिए अनुरोध करते हुए एक सुंदर कविता लिखी थी। 97 वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर चार लाइन की कविता साझा की और सभी से लॉकडाउन का पालन करने का आग्रह किया।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account