ब्रेकिंग न्यूज

देश के 25 राज्यों में पिछले सप्ताह कम हुए एक्टिव मामले, रिकवरी दर बढ़ी*

03-Oct-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) देश में कोरोना वायरस के नए मामलों के आंकड़ों में पिछले सप्ताह से थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है, जहां 10 दिनों पहले देश में 90 हजार से ज्यादा मामले सामने रहे थे, वहीं अब 80 हजार से अधिक मामले रोज सामने रहे हैं। इस दौरान देश में कोरोना टेस्टिंग के आंकड़ें 7 करोड़ को पार कर चुके हैं। इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना से जुड़ा एक दिलचस्प आंकड़ा सामने आया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि 25 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पिछले सप्ताह के दौरान सक्रिय मामलों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक ट्वीट में लिखा- पिछले सप्ताह के दौरान 25 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में सक्रिय मामलों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। कोरोना से रिकवरी की लगातार अधिक संख्या और लगातार घटते मृत्यु दर के कारण सक्रिय मामलों की संख्या कम हो रही है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कम से कम 76.62 प्रतिशत सक्रिय कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र ढाई लाख से अधिक एक्टिव मामलों के साथ राज्यों में सबसे आगे है। सरकार ने बताया कि देश में अब तक कुल मामलों में से 14.74 मामले एक्टिव केस हैं।

इस बीच देश में कोरोना वायरस के मामले 64 लाख को पार कर चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक कुल 64 लाख 73 हजार 545 मामले सामने चुके हैं। इनमें से 9 लाख 44 हजार 996 एक्टिव केस हैं, एक्टिव मामलों की दर फिलहाल 14.60% है। वहीं 54 लाख 27 हजार 707 लोग कोरोना से ठीक होकर घर जा चुके हैं। देश की कोरोना रिकवरी दर 83.84% है। कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1 लाख 842 तक जा पहुंचा है। भारत की कोरोना से मौत की दर 1.56% है। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account