leave a comment
रायपुर (शोर सन्देश)। कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न संकटकालीन परिस्थितियों में जरूरतमंद लोगों की सहायता तथा विभिन्न राहत कार्यों के लिए समाज के हर वर्ग की ओर से मुख्यमंत्री सहायता कोष में लगातार योगदान दिया जा रहा है। इसी क्रम में अमेरिका में कार्यरत छत्तीसगढ़ निवासी पीयूष द्विवेदी और उनके परिवार ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में 50 हजार रुपए की सहयोग राशि प्रदान की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस सहयोग के लिए पीयूष द्विवेदी और उनके परिवार का आभार व्यक्त किया है।