नई दिल्ली (शोर सन्देश) । दुनिया के करीब 76 देश अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की सह-नेतृत्व वाली वैश्विक कोरोना वैक्सीन आवंटन योजना में शामिल होने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसका उद्देश्य टीका खरीदने और उन्हें वितरित करने में मदद करना है। इस योजना से जुड़े एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। GAVI वैक्सीन गठबंधन के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष सेठ बर्कले ने कहा कि समन्वित योजना, जिसे COVAX के रूप में जाना जाता है, में अब जापान, जर्मनी, नॉर्वे सहित 70 से अधिक अन्य राष्ट्रों ने हस्ताक्षर किए हैं। ये सभी देश कोरोना वैक्सीन की खरीद के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमत हैं। बर्कले ने एक साक्षात्कार में बताया, `हमारे पास अभी 76 देश हैं जिन्होंने टीका खरीदने और उसे अपने देश की जनता तक पहुंचाने के लिए हामी भरी है। हम उम्मीद करते हैं कि इसी संख्या बढ़ेगी।` उन्होंने आगे कहा, `यह अच्छी खबर है। यह दिखाता है कि COVAX की सुविधा व्यवसाय के लिए खुली है और दुनिया भर में उस प्रकार की इच्छा को आकर्षित कर रही है, जिसकी हमें उम्मीद थी कि यह होगा।`