ब्रेकिंग न्यूज

*एकलव्य विद्यालय प्रवेश परीक्षा में 1038 विद्यार्थी हुए शामिल*

24-Apr-2023

दंतेवाडा (शोर संदेश)।एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में सत्र 2023-24 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा रविवार 23 अप्रैल 2023 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिले में 5 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। प्रवेश परीक्षा में जिले से 1 हजार 128 विद्यार्थी शामिल हुए। जिसमें जिले के 4 विकासखंड के परीक्षा केंद्र में शा.क.उ.मा.विद्यालय दन्तेवाड़ा में बालक 130, बालिका 150, कन्या शिक्षा परिसर जावंगा गीदम में बालक 155  बालिका 122, डी.ए.व्ही. विद्यालय कुआकोंडा में बालक 183 बालिका 109, पोटा केबिन क.-2 कुआकोंडा में बालक 39, बालिका 27, शा.उ.मा. विद्यालय कटेकल्याण बालक 66 बालिका 67 उपस्थित थे जिसमें से 90 बच्चे अनुपस्थिति रहे।



leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account