ब्रेकिंग न्यूज

*श्रद्धा और रणबीर ने शुरू की लव रंजन की नयी फिल्म*

13-Feb-2022

मुंबई (शोर संदेश)। लव रंजन की अगली फिल्म की शूटिंग जोर शोर से चल रही है। दिल्ली के बाद, अब श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर ने मुंबई में फिल्म के अगले शेड्यूल की शूटिंग शुरु कर दी है। कोई शक नहीं कि दर्शक पहली बार दोनों को पर्दे पर एक साथ देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। श्रद्धा कपूर से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा करते हुए बताया कि, श्रद्धा ने हाल ही में मुंबई में लव रंजन की अगली फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू की है। वह इस महीने अपनी ब्रांड कमिटमेंट के साथ फिल्म की शूटिंग भी कर रही हैं। विभिन्न प्रोजेक्ट्स के लिए वह एक शहर से दूसरे शहर जा रही हैं, यह उनके लिए काफी व्यस्तता भरा शेड्यूल है।” 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account