ब्रेकिंग न्यूज

*हिंसा छोड़ मुख्यधारा से जुड़े 20 उग्रवादी मुख्यमंत्री के सामने किया आत्मसमर्पण*

09-Mar-2021

00 राज्य सरकार ने आर्थिक सहायता देने किया ऐलान
इंफाल (शोर सन्देश)। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के समक्ष मंगलवार को विभिन्न संगठनों के 20 आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें से 16 लोग `थादोउ पीपुल्स लिबरेशन आर्मी` यानी टीपीएलए से नाता रखते हैं। वहीं, अन्य `पीपुल्स लिबरेशन आर्मी` (पीएलए) और पीआरईपीएके (पीआरओ) के हैं। इन आतंकवादियों ने फर्स्ट मणिपुर राइफल्स के सभागृह में आयोजित एक कार्यक्रम में आत्मसमर्पण किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले इन आतंकवादियों को ऐसा कौशल प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिससे उन्हें बाद में नौकरी मिल सके और वह सम्मानित तरीके से जीवन व्यतीत कर सकें। मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने ट्वीट में कहा, `भाजपा नीत सरकार की एक और बड़ी उपलब्धि में विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के कुल 20 आतंकवादियों ने हथियारों और गोला-बारूद के साथ सरकार के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।` इसके साथ ही इस संबंध में उन्होंने फेसबुक पर की गई एक पोस्ट में बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले इन आतंकवादियों को एक बार चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। पुनर्वास शिविर में तीन साल तक रहने के दौरान छह-छह हजार रुपये प्रत्येक महीने दिए जाएंगे। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account