ब्रेकिंग न्यूज

*जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा 6वीं व 9वीं में चयन परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन*

27-Sep-2021

कोरिया (शोर संदेश) जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2022-23 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन पत्र 30 नवम्बर 2021 तक कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन पत्र 31 अक्टूबर तक आमंत्रित किया गया है। प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय बैकुण्ठपुर से मिली जानकारी के अनुसार कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के लिए जिले के शासकीय या अशासकीय मान्यता प्राप्त विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2021-21 में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत तथा कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के लिए छात्र जिले के किसी भी शासकीय, अद्र्धशासकीय अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय में सत्र 2021-22 के दौरान कक्षा 8वीं में अध्ययनरत होना चाहिए। ऑनलाईन आवेदन वेबसाईट www.navodaya.gov.in अथवा www.cbseitms.nic.in/registrationclass6/registrationclass6 and www.nvsadmissionclassnine.in पर की जा सकती है। इस बारे में विस्तृत जानकारी के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय बैकुण्ठपुर से संपर्क किया जा सकता है।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account