ब्रेकिंग न्यूज

*आईपीएल ऑक्शन : लिविंगस्टोन को पंजाब ने खरीदा बेस प्राइस पर बिक रहे है प्लेयर*

13-Feb-2022

इंग्लैंड के टी-20 स्पेशलिस्ट लियाम लिविंगस्टोन पर बोली लगी। उनकी बेस प्राइस एक करोड़ रुपये हैं। पिछले सीजन में वह राजस्थान रॉयल्स से खेले थे। इस बार लिविंगस्टोन को पंजाब किंग्स ने 11.50 करोड़ रुपये में खरीदा। वह नीलामी में आज तक के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।

मॉर्गन, सौरभ तिवारी और लाबुशेन अनसोल्ड

ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन, इंग्लैंड के कप्तान और आईपीएल के पिछले सीजन में कोलकाता को फाइनल में पहुंचाने वाले इयोन मॉर्गन और भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज सौरभ तिवारी अनसोल्ड रहे। तिवारी पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। वहीं, चेतेश्वर पुजारा को भी कोई खरीदार नहीं मिला। पिछली बार चेन्नई सुपर किंग्स ने पुजारा को 50 लाख रुपये में खरीदा था। ऑस्ट्रलिया को वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान एरॉन फिंच भी नहीं बिके।

खिलाड़ी बेस प्राइस नतीजा
चेतेश्वर पुजारा 50 लाख अनसोल्ड
एरॉन फिंच 1.50 करोड़ अनसोल्ड
सौरभ तिवारी 50 लाख अनसोल्ड
इयोन मॉर्गन 1.50 करोड़ अनसोल्ड
मार्नस लाबुशेन 1 करोड़ अनसोल्ड
डेविड मलान 1.50 करोड़ अनसोल्ड

 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account