ब्रेकिंग न्यूज

*महिला अंडर-19 सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप में भारत ने श्रीलंका को पांच शून्‍य से हराया*

14-Dec-2021

नई दिल्ली (शोर संदेश)। महिलाओं की अंडर-19 सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप में भारत ने श्रीलंका को 5-0 से हराकर जीत के साथ अपने अभियान की शुरूआत की। ढाका में भारत की नीतू लिंडा ने दो गोल किए। संतोष, कारेन स्‍ट्रोसिओ और प्रियंका देवी ने एक-एक गोल दागे। भारत ने शुरू से ही मैच में अपना दबदबा बनाए रखा और दूसरे मिनट में ही संतोष के गोल की बदौलत बढ़त बना ली। नीतू लिंडा ने नौवें और 41वें मिनट में दो गोल किए, बाद में प्रियंका देवी ने 82वें मिनट में गोल दागकर भारत को 5-0 की जीत दिला दी। राउंड रोबिन आधार पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में दो शीर्ष टीमें 22 दिसम्‍बर को फाइनल मैच खेलेंगी। सैफ अंडर-19 महिला चैम्पियनशिप का यह दूसरा संस्‍करण है। पहली प्रतियोगिता 2019 में भूटान में हुई थी और बंगलादेश इसमें विजेता रहा था। भारत तीसरें स्‍थान पर रहा था।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account