ब्रेकिंग न्यूज

*कोरोना ने बढ़ाई चिंता यहां एक साथ 20 बच्चे अस्पताल में भर्ती*

16-Jul-2021

पुडुचेरी (शोर संदेश)। भारत में कोरोना वायरस के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं तीसरी लहर भी बच्चों पर कहर बनकर टूट रही है। कई हिस्सों में बड़ी संख्या में बच्चे इसके शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला पुड्डुचेरी का है। यहां 20 बच्चे एक साथ बीमार पड़ गए हैं। आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर है।पुडुचेरी में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद 20 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा निदेशक एस मोहन कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों को यहां के कादिरकामम स्थित इंदिरा गांधी सरकारी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुमार ने बताया कि बच्चों की आयु का ब्योरा जुटाया जा रहा है।देश में फिर से रोजाना 40 हजार से ज्यादा मामले सामने आने लगे हैं। इससे 15 दिन पहले कोरोना की रफ्तार कम हो गई थी, लेकिन देश के कई हिस्सों में कोरोना पैर पसारना शुरू कर दिया है। इसकी मुख्य वजह वायरस में लगातार हो रहे बदलाव है। कोरोना के वैरिएंट लगातार स्वरूप बदल रहे हैं। पहले डेल्टा, बीटा, एल्फा और अब लैंब्डा ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। बता दें कि अब तक करीब सौ देशों में डेल्टा और 30 देशों में लैंब्डा के मामले सामने आ चुके हैं। लैंब्डा को डेल्टा से भी अधिक खतरनाक बताया जा रहा है।

 



leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account