ब्रेकिंग न्यूज

*आज घोषित हो रहे 12वीं के परिणाम यहां चेक करें रिजल्ट*

25-Jul-2021

रायपुर (शोर संदेश)। छग माध्यमिक शिक्षा मंडल आज यानी रविवार को 12वीं बोर्ड परिणाम घोषित होने जा रहा है। परिणाम दोपहर 12 बजे ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। इस बोर्ड परिक्षा में दो लाख 89 छात्रों के नतीजे www.cgbse.nic.in पर जारी किया जाएगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी किए जाएंगे।बता दें कि इस बार स्टूडेंट्स ने घर बैठकर परीक्षा दी थी। स्कूल को ही सेंटर बनाया गया था। इन सेंटर्स से स्टूडेंट 1 जून से 5 जून तक प्रश्न पत्र और आंसर शीट हासिल किए। सभी को आंसर शीट जमा करने के लिए पांच दिनों का वक्त मिला था।
00 10वीं में तो कोई नहीं हुआ फेल
इस बार जारी किए गए 10वीं के रिजल्ट स्टूडेंट्स के जमा किए असाइनमेंट के आधार पर जारी हुए। इसमें कोई स्टूडेंट फेल नहीं हुआ। लेकिन 12वीं की परीक्षा घर बैठे ओपन बूक के आधार पर हुए है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि इसका भी परीक्षा परिणाम 80 प्रतिशत से अधिक आएगा। वहीं अब कक्षा 12वीं के छात्रों को अपने परीक्षा का परिणाम आज 12 बजे तक का इंतजार है।



leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account