ब्रेकिंग न्यूज

*धमाके से दहला मोगदिशू : आत्मघाती हमले में 20 से अधिक की मौत 30 जख्मी*

06-Mar-2021

मोगादिशू/नई दिल्ली (शोर सन्देश)। अफ्रीकी देश सोमालिया की राजधानी मोगादिशू शुक्रवार देर रात एक आत्मघाती कार बम विस्फोट से दहल गई। मोगादिशू के बंदरगाह के पास एक रेस्तरां के बाहर हुए बम हमले में 20 से अधिक लोगों की जान चली गई और 30 अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। आपातकालीन सेवा के एक अधिकारी ने शनिवार सुबह इसकी जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राजधानी में रेस्तरां के बाहर कार बम धमाके के बाद आसमान में धुएं का गुबार उठने लगा। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास की कई इमारतों की खिड़कियां टूट गईं। धमाके के बाद गोलीबारी भी हुई। आमीन एंबुलेंस सर्विस के संस्थापक डॉ. अब्दुलकादिर अदन ने बताया कि धमाके वाली जगह से 20 शव बरामद किए गए हैं और 30 से ज्यादा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के समय वहां मौजूद लोगों ने बताया कि बंदरगाह के पास स्थित ल्युल यमनी रेस्तरां के बाहर धमाका हुआ। घटनास्थल के करीब ही रहने वाले निवासी अहमद अब्दुल्लाही ने बताया, ल्युल यमनी रेस्तरां के बाहर एक तेज रफ्तार कार में धमाका हुआ। मैं रेस्तरां जा रहा था, लेकिन जब धमाका हुआ, तो मैं वहां से सुरक्षित बाहर निकल आया। धमाके के बाद पूरा क्षेत्र धुएं के गुबार से ढक गया।
00
अभी तक किसी ने नहीं ली जिम्मेदारी
ख़बरों के मुताबिक, धमाके वाली जगह पर संपत्तियों को भी खासा नुकसान पहुंचा है। फिलहाल, पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। वहीं, अभी तक किसी ने भी इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।
इस्लामी आतंकवादी संगठन अल-शबाब अक्सर सोमालिया और अन्य जगहों पर इस तरह के बम विस्फोटों को अंजाम देता है। आतंकी संगठन का मकसद अफ्रीकी देश की केंद्र सरकार को खत्म करके अपने अभियान को सफल बनाना है। अल शबाब सोमालिया में इस्लामी शरिया कानून की अपनी सख्त व्याख्या के आधार पर अपना शासन स्थापित करता है।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account