ब्रेकिंग न्यूज

*चमकती त्वचा के लिए बेसन*

21-Apr-2021

संजीव सेन (शोर सन्देशशहनाज़ हुसैन लेखिका अन्र्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौन्दर्य विशेषज्ञ हैं और हर्बल क्वीन के रूप में लोकप्रिय हैं।
रसोई घर में सदियों से व्यंजन बनाने में प्रयोग किए जाने वाला बेसन सौंदर्य प्रसाधनों में परंपरागत रूप में प्रयोग किया जाता है बेसन को बालों तथा त्वचा के सौंदर्य से जुडी अनेक समस्याओं के लिए धड़ल्ले से प्रयोग किया जाता है। बेसन के उबटन को विवाह समारोह सहित अन्य अवसरों पर त्वचा के निखार के लिए सदियों से प्रयोग किया जाता रहा है! एक किंदवंति के अनुसार वर तथा वधू की उबटन से निर्जिव कोशिकाएं हट जाती हैं तथा वह नई जिन्दगी के लिए तैयार हो जाते हैं उबटन को मुख्यतः जई के आटे, काबुली चने के आटे, बादाम, हल्दी, मसूर दाल, नीम पाउडर, सौंफ केसर तथा चंदन पाउडर के मिश्रण से बनाया जाता है। उबटन बनाने के लिए आठ बादाम को रात को भिगोकर पीसकर बादाम का पेस्ट बना लें। अब बादाम पेस्ट को एक कप बेसन, आधा कप जई का आटा, एक चम्मच नीम पाउडर थोड़ी सी हल्दी, आधा चम्मच सौंफ पाउडर तथा गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को शरीर पर लगाकर प्रकृतिक वातावरण में सूखने दें तथा सूखने के बाद इसे हटाकर सामान्य ताजे पानी से धो डालिए। आप बेसन का घरेलू स्क्रब भी तैयार कर सकती हैं। इसके लिए तीन चम्मच बेसन, एक चम्मच पीसी जई, दो चम्मच मक्की का आटा, तथा दूध का मिश्रण बनाकर इसे चेहरे की त्वचा पर लगाकर आधे घण्टे बाद ताजे सामान्य पानी से धो डालिए। आप जई के आटे की जगह चावल पाउडर या बादाम पाउडर का भी उपयोग कर सकती हैं। अगर आपके सिर में रूसी की समस्या से जूझ रही हैं तो बेसन मददगार साबित हो सकता है। 6 चम्मच बेसन तथा उचित मात्रा में पानी मिलाकर इसे बालों पर मालिश करके 20 मिनट बाद ताजे पानी से धो डालिए। अगर आप शुष्क बालों की समस्या से जूझ रही हैं तो दो चम्मच बेसन को पानी में मिलाईए। अब इसमें दो चम्मच शहद तथा एक चम्मच नारियल तेल मिलाकर मिश्रण तैयार कर लीजिए। इस मिश्रण को बालों पर लगाकर कुछ देर बाद नही लीजिए तथा आपको बालों में खुशकी की समस्या से निजात मिल जाएगी। अगर आप तैलीय त्वचा की समस्या से जूझ रही हैं तो बेसन मददगार साबित हो सकता है। बेसन को दही या कच्चे दूध में मिलाकर बने मिश्रण को चेहरे पर लगाने के बाद ताजे पानी से धो डालिए। इससे तैलीय त्वचा की समस्या से मुक्ति मिलेगी। अगर आपकी त्वचा शुष्क हैं तो बेसन में चुटकी भर हल्दी मिलाकर इसमें मिल्क क्रीम मिला लीजिए जिससे पेस्ट बन जाएगा। इस पेस्ट को चेहरे, बाजू तथा खुले अंगों पर लगाने के बाद पानी से धो डालिए। इससे आपको शुष्क त्वचा की समस्या से निजात मिलेगी। कील मुहांसो से छुटकारा पाने के लिए बेसन में थोड़ा सा शहद मिलाकर बने पेस्ट को चेहरे पर लगाकर पानी से धो डालिए। 2 चम्मच बेसन, 2 चम्मच चन्दन पाउडर, एक चम्मच दूध तथा थोड़ी सी हल्दी को मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने के कुछ मिनटों के बाद गुनगुने पानी से धो डालिए इस प्रक्रिया से कील मुहांसों से मुक्ति मिलेगी।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account