00 सरकार सत्ता के सुख में मस्त और व्यस्त : साय
00 भाजपा छग प्रभारी ने ली कार्यसमिति की बैठक
रायपुर (शोर सन्देश)। भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी रायपुर पहुंची हुईं हैं। रविवार को पुरंदेश्वरी ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक ली। उन्होंने कहा कि भाजपा का भाग्य हमेशा कार्यकर्ता ही तय करते हैं। जिस मनोयोग और पराक्रम से कार्यकर्ता जुटते है। हम हमेशा सफलता की ओर होते हैं। उन्होंने कहा कि हालत कैसे भी हमने विजय के लक्ष्यों के लिये काम किया है और भविष्य में भी करते रहेंगे। इस समय कोरोना कालखंड़ में जो परिस्थियां पूरे विश्व, समाज और देश में रही है। हमारे एक-एक कार्यकर्ताओं ने मजबूत के साथ कार्य किया है।
00 सरकार सत्ता के सुख में मस्त और व्यस्त
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि हम सबका एक ही लक्ष्य है मिशन 2023 का है। हमारे सामने जनविरोधी प्रदेश सरकार की असफलता को जनता के बीच लेकर हमें बताना होगा, कि यह सरकार केवल सत्ता के सुख में मस्त और व्यस्त है। भाजपा उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने शोक प्रस्ताव रखा। इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी सहित कार्य समिति के सदस्य मौजूद थे।