ब्रेकिंग न्यूज

*ज्वालामुखी फटने से अब तक 13 की मौत राहत कार्य में जुटे हैं बचावकर्मी*

05-Dec-2021

जावा/नई दिल्ली (शोर संदेश) इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर सेमरू ज्वालामुखी फटने के कारण यहां मरने वालों की संख्या 13 पहुंच गई है। इसकी पुष्टि रविवार को की गई। वहीं इंडोनेशिया के आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहरी ने बताया कि मरने वाले 13 लोगों में से दो की पहचान कर ली गई है। इस प्राकृतिक आपदा में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिसमें कई अस्पताल में भर्ती हैं। सरकार का कहना है कि ज्यादातर लोग ज्वालामुखी फटने के कारण जल गए हैं। 

सुबह आया था भूकंप 
इंडोनेशिया के टोबेलो से 259 किमी की दूरी पर उत्तर दिशा की ओर आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अमेरिका के जियोलॉजिकल सर्वे से मिली जानकारी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 6.0 दर्ज की गई है। हालांकि, नुकसान की कोई सूचना नहीं है।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account