leave a comment
रायपुर (शोर सन्देश)। छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता, प्रदेश प्रवक्ता व विधायक शिवरतन शर्मा का छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बहिष्कार किया है। कांग्रेस से जारी आदेश के अनुसार, विधायक शिवरतन शर्मा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अपमान जनक शब्दों का उपयोग किया है, जिसके कारण प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसीचीफ मोहन मरकाम ने यह आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार टीवी के लाइव डिबेट कार्यक्रम कांग्रेस के प्रतिनिधि शिवरतन शर्मा के साथ मंच साझा नहीं करेंगे।