रायपुर (शोर सन्देश)। राजधानी शहर के अलग-अलग स्थानों से शातिर तरीके से 3 दोपहिया वाहन चोरी करने वाले दो चोर को पुलिस गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। चोरी की यह मामला न्यू राजेन्द्र नगर थाना, टिकरापारा और कोतवाली थाना क्षेत्रों से कुल 3 दोपहिया वाहन चोरी की है। शहर में हो रही मोटर सायकल चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर आरोपियों को पकडऩे आवश्यक दिशा निर्देश के साथ टीम गठीत किया गया। पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि कुकुरबेड़ा सरस्वती नगर रायपुर निवासी अंकुश गुप्ता जो कि पुराना वाहन चोर है। जो पूर्व में 10 नग दोपहिया वाहन चोरी करने के प्रकरण में निरूद्ध रह चुका है। अपने साथी गोबरानवापारा निवासी खिलेश देवांगन के साथ मिलकर दोपहिया वाहनों की चोरी करते है और चोरी की दोपहिया वाहनों को गोबरानवापारा में छिपा कर रखते है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल और थाना गोबरानवापारा की संयुक्त टीम ने अंकुश गुप्ता और खिलेश देवांगन को पकड़कर चोरी की वाहनों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ की। आरोपियों ने रायपुर के थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र से ज्यूपीटर वाहन क्रमांक सी जी 04 एच टी 6053, थाना टिकरापारा क्षेत्र से हीरो होण्डा स्प्लेण्डर मोटर सायकल क्रमांक सी जी 07 ए एल 5611 और थाना कोतवाली थाना क्षेत्र से एक्टीवा वाहन क्रमांक सी जी 04 एम जे 4887 को चोरी करना बताया। पुलिस की टीम आरोपियों के कब्जे से चोरी की उक्त 3 दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 1,20,000 रूपए जप्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ गोबरानवापारा थाना में धारा 41(1$4)/379, 34 भादवि. का अपराध दर्ज कर कार्यवाही किया गया।