ब्रेकिंग न्यूज

उज्जवल पोरवाल को पाठ्यपुस्तक निगम रायपुर के पद पर पदस्थ किया

04-Jun-2020

रायपुर (शोर सन्देश) राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी उज्जवल पोरवाल को वरिष्ठ प्रबंधक (प्रशासन) पाठ्यपुस्तक निगम रायपुर के पद पर पदस्थ किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज मंत्रालय से जारी आदेश में उज्जवल पोरवाल उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ की सेवाएं निर्वाचन कार्यालय से वापस लेते हुए अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक वरिष्ठ प्रबंधक (प्रशासन) पाठ्यपुस्तक निगम रायपुर के पद पर पदस्थ करते हुए स्कूल शिक्षा विभाग को सौंपी गई है। 



leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account