ब्रेकिंग न्यूज

किसानों से धान खरीदी के लिए पारदर्शी और डिजिटल व्यवस्था

27-Nov-2025
रायपुर,  ( शोर संदेश )  समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का काम प्रदेशभर में सुचारू रूप से चल रहा है। सुव्यवस्थित प्रबंधन, पारदर्शी प्रक्रिया और सुविधाजनक व्यवस्था से किसान बिना किसी परेशानी के अपना धान बेच रहे हैं। धान उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए पीने के पानी, छाया, टोकन, बारदाना, तौल मशीन, सुगम परिवहन व्यवस्था जैसे सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं। इन व्यवस्थाओं ने किसानों को लंबी प्रतीक्षा और अनावश्यक परेशानी से निजात दिलाई है।
बेमेतरा जिले के ग्राम बलौदीकला की किसान गीता पटेल ने आज बारगांव धान खरीदी केंद्र में 105 क्विंटल धान बेचा। वहां धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से डिजिटल साधनों से संपन्न की जा रही है, जिससे किसानों को त्वरित पर्ची और समय पर भुगतान की गारंटी मिल रही है। गीता पटेल ने धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार और जिला प्रशासन द्वारा किसान हित में जो प्रबंध किए गए हैं, उससे धान बेचने में बिल्कुल भी समस्या नहीं हो रही है। समय पर टोकन, सही तौल और भुगतान की सुनिश्चितता किसानों के लिए बड़ा सहारा है।       
जिला प्रशासन की सक्रियता से बेमेतरा के 129 धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी कार्य लगातार सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। प्रशासन ने किसानों को सुविधाओं का लाभ बिना किसी बाधा के देने के लिए पहले से ही व्यापक तैयारी की है। अधिकारियों की नियमित मॉनिटरिंग, स्थल निरीक्षण और त्वरित समाधान की व्यवस्था से किसानों को काफी सहूलियत हो रही है। बारगांव केंद्र में भी खरीदी कार्य तेजी और पारदर्शिता के साथ जारी है, जहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में किसान अपना धान बेचने पहुंच रहे हैं। धान खरीदी की बेहतर व्यवस्था और प्रशासनिक सतर्कता ने किसानों का भरोसा बढ़ाया है। 
 

 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account