ब्रेकिंग न्यूज

प्रधानमंत्री मोदी का आज जन्मदिन, सभी जिलों में लगेगी भारत के विकास की प्रदर्शनी

17-Sep-2024
रायपुर।   ( शोर संदेश )  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 74 साल के हो जाएंगे। प्रदेश में उनका जन्मदिन ‘सेवा पखवाड़ा’ और स्वच्छता अभियान के रूप में मनेगा। सभी ज़िलों में प्रदर्शनी लगेगी। इसका विषय होगा- विकसित भारत : मोदी जी की संकल्पना। मोदी के नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के उनके विजन को लेकर प्रदेश जिलों में विशेष प्रदर्शनी लगाई जा रही है।
इन प्रदर्शनों में प्रधानमंत्री की प्रमुख योजनाओं, जैसे स्वच्छ भारत अभियान, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, और आत्मनिर्भर भारत को दर्शाया जा रहा है। इन प्रदर्शनों का उद्देश्य जनता को जागरूक करना और उन्हें विकास के इस महायज्ञ में भागीदार बनाना है।
यह प्रदर्शनी ज़िलों में कलेक्टर के मार्गदर्शन और समन्वय पर लगेगी। जिला स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। हर जिले में प्रभारी मंत्री अब मंत्रियों को भी ज़िम्मेदारी और समन्वय की ज़िम्मेदारी दी गई है। मोदी वीडियो कान्फ्रेंसिंग से प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराएंगें। प्रदेश में व्यापक स्तर पर सेवा पखवाड़ा और स्वच्छता अभियान चलेगा।


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account