ब्रेकिंग न्यूज

राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को बड़ी राहत मिली

24-May-2020

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) मेहनत करने वाले किसानों के चेहरे बयां कर रहे हैं कि उनकी उन्नति और खुशी। कोविड-19 के कारण लॉकडाउन के समय विपत्ति की इस घड़ी में किसान परेशान हो रहे थे। ऐसे समय में सरकार उनके हर सुख-दुख की सहभागी बनी और उन्हें मदद पहुंचाई। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को बड़ी राहत मिली।
ग्राम सोमनी और अर्जुनी किसान ने कहा किे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार शिद्दत से किसानों के हित में कार्य कर रही है। लॉकडाउन के इस कठिन समय में यह राशि मेरे लिए महत्वपूर्ण है और इस राशि से बारिश से पहले खेती-किसानी के लिए तैयारी कर सकूंगा। ग्राम अर्जुनी के किसान लेखूराम देवांगन ने कहा कि लॉकडाउन में बड़ी राहत मिली और यह राशि हमें सही समय पर मिली है।
छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को उनकी उपज का सही दाम दिलाने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत जिले के किसान लाभान्वित हुए है। राज्य सरकार इस योजना के तहत किसानों को खेती किसानी के लिए प्रोत्साहित करने के लिए खरीफ 2019 से धान और मक्का लगाने वाले किसानों को सहकारी समिति के माध्यम से उपार्जित मात्रा के आधार पर अधिकतम 10 हजार रूपए प्रति एकड़ की दर से अनुपातिक रूप से सहायता राशि देगी



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account