ब्रेकिंग न्यूज

बदमाशों ने घर में घुसकर एक ही परिवार के 4 लोगों को मारी गोली 3 की मौत

28-Jun-2021

गाजियाबाद (शोर सन्देश)। दिल्ली एनसीआर में आने वाले गाजियाबाद में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। यहां बीती रात लोनी इलाके में बदमाशों ने एक ही परिवार के चार लोगों पर जानलेवा हमला किया। घटनाक्रम के तहत चारों को बदमाशों ने गोली मार दी। तीन की मौत हो गई है। वहीं, इस हमले में घायल महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मामला लोनी थाना क्षेत्र के टोली मोहल्ले का है, जहां पर बीती रात बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी रईस उर्फ रईसुद्दीन के घर धावा बोल दिया। इस दौरान उन्होंने 70 साल के रईसुद्दीन, उनके 30 के बेटे अजहर और 28 साल के बेटे इमरान की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके अलावा रईसुद्दीन की 65 साल की पत्नी फातिमा को भी गोली मारी। उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गाजियाबाद के एसएसपी अमित पाठक सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जांच के लिए तीन टीमों को गठित किया गया और जल्द ही इस घटना का खुलासा की बात कर रहे हैं। घटना डकैती के लिए की गई है या आपसी रंजिश के चलते परिवार को गोली मारी गई है, इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की बात पुलिस कर रही है। ट्रिपल मर्डर से जनपद हिल गया है।

 
 


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account