ब्रेकिंग न्यूज

*कलेक्टर ने मेधावी छात्र-छात्राओं का किया सम्मान*

16-May-2023

महासमुंद (शोर संदेश)।कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने मगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में हालही में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में जिले के पांच विद्यार्थियों को टॉप 10 में जगह बनाने पर सम्मानित किया। उन्हाेंने छात्र-छात्राओं को मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने और आगे भी बेहतर परीक्षा परिणाम हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दी। मालूम हो कि कक्षा 10वीं परीक्षा-2023 के परीक्षा परिणाम में महासमुंद जिले की पांच विद्यार्थियों ने टॉप 10 में स्थान प्राप्त किया। इनमें शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल किसड़ी की छात्रा कुमारी बिंदिया प्रधान ने 97.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है। सम्मानित अवसर पर छात्र-छात्राओं के अभिभावक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस. आलोक, अपर कलेक्टर दुर्गेश वर्मा समेत जिला शिक्षा अधिकारी मीता मुखर्जी, सहायक संचालक शिक्षा हिमांशु भारतीय एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account