ब्रेकिंग न्यूज

सरल व्यवस्था और सुचारु प्रबंधन से किसान को मिला लाभ, सफल धान खरीदी

31-Jan-2026
सक्ती, ( शोर संदेश ) राज्य शासन द्वारा किसानों के हित में लागू की गई सरल, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित धान खरीदी व्यवस्था से किसानों को सीधे लाभ मिल रहा है। प्रशासनिक निगरानी एवं उपार्जन केंद्रों पर की गई बेहतर व्यवस्थाओं के कारण धान विक्रय की प्रक्रिया किसानों के लिए आसान और परेशानी-मुक्त बन गई है।
इसी कड़ी में विकासखण्ड सक्ती के ग्राम रायपुरा निवासी किसान अमृत लाल देवांगन ने रायपुरा धान खरीदी केंद्र में 200 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक विक्रय किया। उन्होंने बताया कि खरीदी केंद्र में गुणवत्ता परीक्षण, इलेक्ट्रॉनिक तौल, पर्याप्त बारदाना एवं त्वरित प्रक्रिया जैसी सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से उपलब्ध थीं, जिससे बिना किसी कठिनाई के धान खरीदी संपन्न हुई। देवांगन ने बताया कि धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे घरेलू आवश्यक कार्यों में करेंगे, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। उन्होंने शासन-प्रशासन द्वारा किसानों के हित में की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि पारदर्शी और सुचारु प्रणाली से किसानों का भरोसा बढ़ा है और खेती को एक स्थिर एवं लाभकारी व्यवसाय का आधार मिला है। उन्होंने किसान हितैषी नीति के लिए शासन प्रशासन को आभार व्यक्त किया।


 


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account