00 3 रायपुर रिफर, कंडेक्टर चालक सहित 4 को मामूली चोट
महासमुंद (शोर सन्देश)। एनएच 53 में सरायपाली से महासमुंद की ओर आ रही बस पिथौरा में ग्राम टेका पुल के पास स्टीयेरिंग कंट्रोलर खराब होने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे बस में सवार पांच घायल हो गए। जिनमें तीन को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रिफर किया गया है। पिथौरा पुलिस से घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक सांई ट्रैव्लस की बस क्रमांक सीजी 04 इ1832 सरायपाली से सवारी लेकर महासमुंद की ओर आ रही थी। सुबह करीब 9 बजे ग्राम टेका मंदिर के पास पहुंचने के दौरान बस का स्टीयरिंग कंट्रोलर अचानक खराब हो गया। जिससे बस अनियंत्रित हो गई। बस कुछ दूर जाकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। इससे बस में सवार पांच घायल हो गए। सभी को डायल 112 और संजीवनी 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा लाया गया। इसमें सीतापुर निवासी नंदनी प्रधान और कोमाखान निवासी पुरन निषाद और शहीदा बेगम को अधिक चोट लगने और स्थिति गंभीर होने पर उपचार के लिए रायपुर रिफर किया गया है। वहीं सवार दो लोग और चालक-परिचालक को मामूली चोट होने पर उपचार के बाद छुट्टी दे गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में बस चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत कार्रवाई की जा रही है। अनलॉक होने के बाद जिलेभर में सड़क हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है।
बसना में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो की मौत सोमवार को बसना थाना क्षेत्र के आरंगी में हाइवा से टकराकर बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर ने बताया कि, बम्हनी निवासी नरेश भोई पिता भागीरथी भोई अपनी बाइक सीजी 06 जीए 8057 में सुरेश भोई पिता शांति लाल भोई को बैठाकर बसना से बम्हनी जा रहा था। तभी हाईवा सीजी 13 डी 9948 के चालक ने हाईवा को लापरवाहीपूर्वक बिना संकेत के सड़क के किनारे खड़ा कर दिया था। जिससे बाइक सवार हाईवा में जाकर टकरा गए, जिससे बाइक सवार दोनों व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मामले में आरोपी हाईवा चालक के विरुद्ध धारा 304(ए) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।