ब्रेकिंग न्यूज

*10 मिनट में 10 करोड़ के गहनों की डकैती...*

09-Nov-2023

देहरादून (शोर संदेश न्यूज़ ) उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बदमाशों ने दस मिनट के अंदर दस करोड़ की डकैती को अंजाम दिया। घटना के बाद से पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है। राष्ट्रपति के दौरे के चलते पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में लगी थी और इस बीच शहर में बदमाशों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गुरुवार सुबह देहरादून के राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में कीमती आभूषणों को सजाने की तैयारी चल रही थी। तभी पांच लोग ग्राहक बनकर अंदर घुसे और गन प्वाइंट पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। बदमाशों ने कर्मचारियों को पेंट्री में बंद किया। सभी के हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिए। बदमाश यहां से करोड़ों रुपए के हीरे और सोने के जेवरात लूट कर ले गए। घटना सुबह की है और पुलिस को भी इसकी भनक काफी देर बाद लगी।



leave a comment


kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account