ब्रेकिंग न्यूज

*केमिकल फक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान...*

15-Oct-2022

गुरुग्राम(शोर संदेश)।हरियाणा के गुरुग्राम के बिनोला इंडस्ट्रियल एरिया में केमिकल फैक्टरी में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम के पटौदी विकास खंड के गांव बिनोला में इंडस्ट्रियल एरिया में केमिकल फैक्टरी में आग लग गई। सुबह करीब 4:00 बजे फैक्टरी में भीषण आग लगी। आग बुझाने के लिए दमकल की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंची। सुबह करीब साढ़े 09:30 बजे आग बुझाई गई। आग से इलाके में धुआं फैल गया। आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। मौके पर मौजूद फायर ऑफिसर नरेंद्र यादव ने बताया कि लगभग 200 से ज्यादा केमिकल के ड्रम फट हैं। आग काफी ज्यादा थी। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

 

 

 


leave a comment


kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account